श्री प्रकाश गुप्ता
सह सम्पादक चर्चा सच की टीम इंडिया
सीतापुर नैमिषारण्य
 जिलाधिकारी राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक ने आज नवरात्री एवं आमागी ईद के त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नैमिषारण्य में मॉ ललिता देवी मंदिर एवं चक्रतीर्थ पहुंचकर व्यवस्थाओं जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मॉ ललिता देवी मंदिर में सी0सी0टी0वी0 आदि की जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिये। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते आवश्यक निर्देश संबंधित को दिये। चक्रतीर्थ पहुंचकर पुजारी से वार्ता करते हुये संबंधित को साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी ईद की नमाज के दृष्टिगत तरीनपुर में ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ईदगाह के अन्दर एवं आस-पास साफ-सफाई करायी जाये, यह सुनिश्चित किया जाये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।