सीतापुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासनिक अमला पूरे जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने में जुटा रहा। इस परीक्षा में कुल 17,856 अभ्यर्थी तीन दिनों में शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 2,976 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

मऊ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: 5 लोगों की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में

नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही कलावा, जेवरात, जूते-मोजे, बेल्ट सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं बाहर ही उतरवाकर प्रवेश दिया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है, जिससे किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।

Home Guard Recruitment Exam: तीन दिन तक चलेगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 25 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 3 सीओ, 21 इंस्पेक्टर और 234 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। डीएम और एसपी स्वयं लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।