UP Electricity New Rules 2026: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने उपभोक्ताओं के हित में एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है। उन्होंने साफ किया है कि अब स्मार्ट या प्रीपेड मीटर होने के बावजूद बैलेंस खत्म होते ही बिजली गुल नहीं होगी। सरकार ने विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखते हुए नियमों में ढील दी है। आइए जानतें हैं उपभोक्ताओं को किस तरह से इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अक्सर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार रोजाना की व्यस्तता या आर्थिक तंगी के कारण समय पर प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कर पाते। इसी समस्या को देखते हुए अब 1 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है।

Delhi Airport News : IGI एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव, T3 का पियर-C अब पूरी तरह बनेगा इंटरनेशनल, लंबी लाइनों से मिलेगी परमानेंट छुट्टी

  • नया नियम: यदि आपका कनेक्शन 1 किलोवाट का है और बैलेंस नेगेटिव (माइनस) हो जाता है, तब भी अगले 30 दिनों तक बिजली नहीं काटी जाएगी।
  • पोस्ट-पेड जैसा अनुभव: अब यह प्रीपेड मीटर एक तरह से सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह काम करेगा, जहां आप महीने के अंत में रिचार्ज कर सकेंगे।

2 किलोवाट वालों के लिए भी राहत

ऊर्जा मंत्री ने 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य होने के बाद भी अगले 3 दिन तक या 200 रुपये के नेगेटिव बैलेंस तक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।

5 बार आएगा SMS, अलर्ट के बिना नहीं कटेगी बिजली

ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए अब बिजली विभाग कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को 5 चरणों में SMS भेजकर अलर्ट करेगा। इससे लोगों को समय रहते भुगतान करने का मौका मिलेगा। साथ ही मंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि रविवार, किसी त्योहार या सार्वजनिक अवकाश के दिन किसी भी स्थिति में बिजली नहीं काटी जाएगी।

भीषण गर्मी को लेकर सरकार सजग

बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने विभाग को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निर्बाध आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है:

Iran US War: ईरान का बड़ा दावा – “हमने अभी तक अपनी मिसाइल क्षमता का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल ही नहीं किया”, इजरायल-अमेरिका में हलचल

  • 30 लाख नए खंभे: राज्य में अब तक करीब 30 लाख नए बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं।
  • ट्रांसफार्मर क्षमता: ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी भारी वृद्धि की गई है ताकि लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग की समस्या न हो।
  • मेंटेनेंस के निर्देश: सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुरक्षण कार्य (Maintenance) में तेजी लाएं और जनता को इस तपती गर्मी में कोई परेशानी न होने दें।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश आज देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बन गया है और सरकार हर घर तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।