सीतापुर के विकासखंड मछरेहटा स्थित एम पैक्स हरपालपुर में कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) के तत्वावधान में “पीएम प्राणम–किसान संगोष्ठी” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की मंशा के अनुरूप सहकारी समितियों को सशक्त बनाना तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना रहा।
फर्जी मुकदमे के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, 29 अप्रैल को DM को ज्ञापन सौंपेंगे प्रदीप हिन्दू
इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष एवं कृषि वैज्ञानिक श्री दया श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीसीओ कोऑपरेटिव श्री अजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हरपालपुर श्री राजेश कुमार सिंह, समिति के अध्यक्ष श्री विशुन कुमार पाण्डेय, सचिव श्री नीतेश कुमार पाण्डेय, पूर्व सचिव श्री वंशीधर पाण्डेय सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृभको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि श्री कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, मृदा परीक्षण के महत्व तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
सीतापुर में नवजात की मौत से बवाल: परिजनों का आरोप – इलाज में भारी लापरवाही
मुख्य अतिथि श्री दया श्रीवास्तव ने फसल रोग प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा तरल जैव उर्वरकों के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की सलाह दी। वहीं, एडीसीओ श्री अजीत कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री एवं सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कृभको द्वारा उपस्थित किसानों को तरल जैव उर्वरक निःशुल्क वितरित किया गया। यह संगोष्ठी किसानों को जागरूक करने और उन्हें उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल प्रयास साबित हुई।
