दिनांक- 25 अप्रैल,2026 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में परिवार नियोजन की सेवाओं की पहुँच तथा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में मोबियस फाउंडेशन की वित्तीय सहायता से पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उम्मीद परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में सभी विभागों के साथ खण्ड विकास अधिकारी श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक समन्वय समिति की बैठक की गयी। इस बैठक में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग (नोडल विभाग), पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग (बेसिक कार्यालय एवं इन्टर कॉलेज),आई.सी.डी.एस., की प्रतिभागिता रही।

कृभको द्वारा किया गया पी एम प्रणाम संगोष्ठी का आयोजन

बैठक में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इण्डिया से श्रीमती सविता पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद परियोजना के अंतर्गत जरवल ब्लॉक में चलाए गये बाल विवाह के विरुद्ध अभियान एवं कार्यक्रम की प्रगति को साझा किया, जिसमें विद्यालयों में गतिविधियाँ, समूह बैठक, स्वास्थ्य मेला, हस्ताक्षर अभियान, शपथ कार्यक्रम आदि के द्वारा जन-जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। बैठक में खंड विकास अधिकारी श्री संदीप कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जरूरी है की सभी विभागों का आवश्यक सहयोग लिया जाए वह समुदाय में हो रहे हैं बाल विवाह के विरुद्ध एकमत होकर कार्य करने की आवश्यकता उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उपरोक्त विषयों पर चर्चा की जाए एवं इस हेतु ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिव का भी सकारात्मक सहयोग लिया जाएगा सभी विभागों के साझा प्रयास द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ समुदाय में सही से पहुंचे इसके लिए इस बैठक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, डॉ धीरज मिश्रा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र, गोंदलामऊ ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफ़लता के लिए सभी विभागों का का समन्वय आवश्यक है, उन्होंने कहा कि किशोर स्वास्थ्य के अंतर्गत विद्यालयों में दी जा रही सेवाओं के बारें में भी चर्चा की जा सकेगी।

कार्यक्रम में आगे बताते हुए श्रीमती सविता पांडेय एवं श्री हेमेंद्र चौबे ने बताया कि उम्मीद परियोजना का उददेश्य जनपद में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में परिवार नियोजन कॉर्नर की स्थापना करना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और उप केंद्रों को परिवार नियोजन किट प्रदान करना,उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और परामर्श के लिए स्वास्थ्य प्रदाताओं,एएनएम और आशाओं को प्रशिक्षित करना,व्यवहार परिवर्तन (एसबीसीसी) टूल और जॉब एड्स का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए उनके कौशल में सुधार करना,और समुदायों के बीच परिवार कल्याण जागरूकता और स्वीकृति बढ़ाना है। इसके साथ ही कम उम्र में विवाह, किशोर गर्भावस्था, नए तरीकों और पुरुष सहभागिता सहित गर्भनिरोधक विकल्पों के बारे में जागरूकता अभियान आयोजित करना है।

सीतापुर में नवजात की मौत से बवाल: परिजनों का आरोप – इलाज में भारी लापरवाही

समेकित बाल विकास अधिकारी श्री अजीत वर्मा ने बताया कि सेक्टर वार बैच बना कर समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का परिवार नियोजन पर प्रशिक्षण पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा करवाने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री संदीप कुमार खंड विकास अधिकारी, डॉक्टर धीरज मिश्रा, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ अपर शोध अधिकारी श्री गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।