Fire In Train : तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में चारमीनार एक्स्प्रेस में अचानक आग लग गई। ट्रेन के एक कोच से अचानक तेज लपटें उठने लगीं। जानकारी के मुताबिक उस समय ट्रेन अलेर रेलवे स्टेशन के पास थी। सूत्रों का कहना है कि घटना के वक्त ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी। यह धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एस-5 कोच में लगी थी। इसेक बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर निकलने लगे। किसी यात्री के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। सोशल मीडिया पर ट्रेन में आग लगने के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Weather Update Today: उत्तर भारत में लू का कहर… दिल्ली, यूपी, राजस्थान और एमपी में अलर्ट, IMD ने बताई कब मिलेगी राहत

इसमें देखा जा सकता है कि कोच से पहले धुआं उठता है और फिर आग की लपटें खिड़कियों से निकलने लगती है। थोड़ी ही देर में ट्रेन का कोच भट्ठी बन जाता है। चेन की खींचने की वजह से ट्रेन रुक गई। हालांकि कई यात्री ट्रेन रुकने से पहले ही बाहर कूद गए। ट्रेन की रफ्तार ज्यादा ना होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं। इसके अलावा दमकल की गाड़ियों के प्रयास से आग को बुझा दिया गया है। जानकारों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रेन में आग लग सकती है।

Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज रविवार का दिन, पढ़ें 26 अप्रैल 2026 का राशिफल

कोच में आग लगने के बाद धुआं उठा तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने चेन खींच दी। वहीं ट्रेन रुकने से पहले ही कई यात्री खिड़कियों से कूदने लगे। बता दें कि कई बार ट्रेन की तेज गति इस तरह के हादसों को अधिक संगीन बना देती हैं। हालांकि ट्रेन रेलवे स्टेशन के ही पास थी और इसकी गति ज्यादा नहीं थी। इसलिए यह जल्दी रुक भी गई और आग बाकी के कोचों तक नहीं फैली।