UP News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद योगी ने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। योगी ने अधिकारियों से कहा कि लापरवाही नहीं चलेगी। समय से शिकायतों का निस्तारण किया जाए। इसके साथ जनता दर्शन में आए फरियादियों से योगी ने अपील की है कि भीषण गर्मी में परेशान न हों। वह अपने जनपद में ही अधिकारियों से शिकायत करें, समाधान किया जाएगा।

भयानक सड़क दुर्घटना – ट्रेलर, DCM और पिकअप की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 लोग जिंदा जले

समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करें

मुख्यमंत्री योगी ने ‘जनता दर्शन’ में आए सभी फरियादियों से मुलाकात की। एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया, फिर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान कराने को कहा। राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि हीलाहवाली नहीं चलेगी, समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करके पीड़ित को सूचित करना होगा।

व्हाइट हाउस हमले को लेकर बड़ा खुलासा, हमलावर की हिट लिस्ट से बाहर थे FBI डायरेक्टर काश पटेल; जानें किसे मारना चाहता था?

बेतहाशा गर्मी में न हों परेशान

‘जनता दर्शन’ में आए कुछ फरियादियों से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या जनपद में किसी अधिकारी से मिलकर आपने समस्या बताई? पता चला-नहीं, इस पर मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि बेतहाशा गर्मी में आप परेशान न हों। पहले अपने जनपद में तैनात अधिकारियों से पीड़ा बताएं। हर हाल में सुनवाई होगी और समस्या का यथोचित समाधान भी। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि धूप-गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।