सीतापुर में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फिरौती के बदले हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।

सीतापुर सांसद राकेश सिंह राठौर का 18 घंटे बाद खत्म हुआ अनशन, पुलिस ने मानी गलती

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने मातृ वाटिका के सामने कनवा खेड़ा सर्विस लेन कट के पास घेराबंदी कर एक टोयोटा ग्लैंजा कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव गुप्ता (42) निवासी तरीनपुर, सीतापुर, राजू (37), अमरजीत यादव (33) और गुड्डू (57) निवासी जनपद बाराबंकी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस, पांच मोबाइल फोन, एक कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गौरव गुप्ता का मुकेश गुप्ता से पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों को करीब ढाई लाख रुपये देकर हत्या की साजिश रची। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के इरादे से सीतापुर पहुंचे थे।

“नहीं चलेगी ढिलाई” – जनता दर्शन में योगी का बड़ा संदेश, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमरजीत यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ बाराबंकी में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल कोतवाली नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।