राजेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश
सीतापुर : जिलाधिकारी सीतापुर डा० राजागणपति आर० एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा आगामी होमगार्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आरएमपी इंटर कॉलेज व उजागर लाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बोर्ड परीक्षा में आनन्दी देवी स. वि.मं. इ. का. का उत्कृष्ट प्रदर्शन
यह भी स्पष्ट किया गया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड ग्राउंड का अवलोकन करते हुए परेड की टुकड़ियों के मार्च पास्ट, टर्न-आउट एवं समन्वय का मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।
जिला कारागार सीतापुर का किया गया निरीक्षण
इसके अतिरिक्त परेड ग्राउंड की साफ-सफाई, दर्शकों के बैठने हेतु दीर्घा (गैलरी) एवं अतिथियों के आगमन की समुचित व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री कपूर कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
