सीतापुर के विकास भवन में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. दीक्षा जोशी ने पदभार ग्रहण करते ही औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सीधे विभिन्न विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कामकाज की गहराई से समीक्षा की।

सीतापुर में महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रिहर्सल, एसपी ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीडीओ कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और मनरेगा सेल समेत कई महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई और लंबित फाइलों की स्थिति पर नजर डाली गई। कई जगह काम में ढिलाई मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।

Kaam ki baat : घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, तय श्रेणी के लोगों का बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा

इसके अलावा सीडीओ ने कृषि विभाग, डीपीआरओ कार्यालय, डीआरडीए, सहकारिता, भू-संरक्षण, अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, डूडा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली का भी मूल्यांकन किया। उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई और जनसुनवाई रजिस्टर की जांच करते हुए स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डॉ. दीक्षा जोशी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक समय पर पहुंचाना है। उन्होंने पारदर्शिता और तय समयसीमा में विकास कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए जिले में प्रभावी बदलाव लाने की बात कही।