सीतापुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को तीसरे दिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में दो पालियों में कुल 5952 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। जूते, गहने, घड़ी, माला सहित संदिग्ध वस्तुएं बाहर ही उतरवाकर ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

पीएम मोदी का यूपी दौरा कल से शुरू, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, 12 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं ताकि किसी तरह की अनियमितता न हो सके। इस बीच पहले और दूसरे दिन की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन 1513 और दूसरे दिन 1430 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया, जबकि पंजीकृत संख्या 5952 है।

10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए सीएम योगी का खास मंत्र, कहा– कोई रिजल्ट पहला या अंतिम नहीं… बढ़ाया हौसला

इसके बावजूद केंद्रों पर परीक्षार्थियों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिल रही है। परीक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है और मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।