UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मई-जून में गर्मी लोगों को और परेशान करेगी. प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है. शुक्रवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 45.2°C दर्ज किया गया. इस बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल तक प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अभी हालात ऐसे हैं कि प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगो का बाहर निकला मुश्किल कर दिया है. तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.

शिक्षा मित्रों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने जारी किया 250 करोड़ का फंड, इस तारीख से मिलेंगे 18 हजार रुपये

जहां एक ओर मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा. महीने के अंत तक कुछ इलाकों में बारिश से राहत मिल सकती है. 25 अप्रैल को मौसम विभाग ने करीब 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. इस बार गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है. पहली बार 17 जिलों में ‘वार्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में यह स्थिति विशेष रूप से देखने को मिल रही है.

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 26 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी. शुरुआत में पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आएगी. इसके बाद पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

“दूधिया बदन” वाले कमेंट पर अनु कपूर का खुलासा, तमन्ना भाटिया को लेकर बयान पर मचा था बवाल

मौसम विभाग का कहना है कि 28 से 30 अप्रैल के बीच कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. इतना ही नहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के भी संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटे तक हीटवेव का असर बना रहेगा. मेरठ, अलीगढ़, बलिया और बहराइच सहित कई जिलों में तापमान और बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं.