सीतापुर आज दिनांक 16 मार्च 2026 को 2200 में बटालियन सीतापुर की एनसीसी ड्रोन ट्रेंनिंग का समापन हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य सीसी कैडेटों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराते हुए उन्हें ड्रोन संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था इस प्रशिक्षण में एनसीसी कैडेटों को ड्रोन की संरचना संचालन विधि सुरक्षा मानकों तथा आपदा प्रबंधन एवं निगरानी कार्यों में ड्रोन के उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई प्रशिक्षकों द्वारा कैडेटों को ड्रोन उड़ने का अभ्यास भी कराया गया जिससे उन्हें आधुनिक तकनीकी कौशल प्राप्त हुआ प्रशिक्षण दौरान अधिकारियों ने बताया की वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक का उपयोग सुरक्षा आपदा राहत एवं कृषि निगरानी जैसे अनेक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है इसलिए एनसीसी कैडेटों को इस तकनीक से परिचित कराना समय की प्रबल आवश्यकता थी समापन के अवसर पर अधिकारियों ने एनसीसी कैडेटों के उत्साह और अनुशासन के सराहना करते हुए कहा .कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ राष्ट्र सेवा की भावना भी प्रबल होती है उन्होंने कैडेटों को भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया इस बीच कैडेटों को बहुत कुछ सीखने को मिला कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें सफल प्रशिक्षण की शुभकामनाएं दी ब्रिगेडियर अमित कुमार सूर्य चक्र डिप्टी डायरेक्टरेट जनरल डायरेक्टरेट की प्रमुखता में कार्यक्रम का समापन किया गया