सीतापुर पुलिस लाइन में रविवार को 589 रिक्रूट सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। करीब 10 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद नवप्रशिक्षित सिपाहियों ने शानदार मार्चपास्ट और परेड प्रस्तुत कर अपनी दक्षता, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया।

अयोध्या से मुंबई के बीच दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, वाराणसी से पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक आवास विकास डॉ. के. एस. प्रताप कुमार शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली और सिपाहियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सिंह ने भी सिपाहियों को संबोधित किया और कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, सत्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता बेहद जरूरी है।

इस दीक्षांत परेड के साथ ही पुलिस विभाग को 589 नए सिपाही मिले हैं, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। इनकी तैनाती से कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी और थानों में स्टाफ की कमी भी दूर होगी। सभी सिपाही विभिन्न जनपदों से प्रशिक्षण प्राप्त कर यहां पहुंचे हैं।

School Chalo Abhiyan: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, झुग्गी-झोपड़ी और ईंट-भट्टों में काम करने वाले बच्चों पर विशेष फोकस, 1 मई से अभियान शुरू

परेड के दौरान सिपाहियों ने मार्चपास्ट के साथ-साथ विभिन्न पुलिस कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी कपूर कुमार, प्रतिसार निरीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सिंह ने बताया कि सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों की तैनाती जल्द ही जनपद के अलग-अलग थानों और इकाइयों में की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि ये सिपाही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत बनाएंगे।