राजेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश।

सीतापुर जनपद में माननीय जिला जज महोदय के मार्गदर्शन तथा आदरणीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के सानिध्य में रहकर पारिवारिक विवादों के निरस्तरण का कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पहल के माध्यम से कई विवाहित जोड़ों के आपसी मतभेदों को दूर कर उनके संबंधों को पुनः स्थापित कराया गया।

इस अवसर पर सभी पतियों ने अपनी-अपनी पत्नियों को मिष्ठान खिलाकर एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक अपने साथ विदा कराते हुए अपने घर ले गए। यह क्षण अत्यंत भावुक और सुखद रहा, जिसने परिवारों में पुनः प्रेम, विश्वास और आपसी समझ को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस महत्वपूर्ण और नेक कार्य में आदरणीय सचिव महोदय ने समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर हमारा मनोबल बढ़ाया, जिसके लिए हम सभी उनके प्रति हृदय से आभारी हैं।