संतराम मौर्य पत्रकार ।

सीतापुर आशीष जैन द्वारा जिला कारागार सीतापुर का त्रैमासिक (ज्वाइन्ट) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री राजागणपति आर0, पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री विजय भान तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गौरव प्रकाशआदि उपस्थित रहे। जिला कारागार सीतापुर में जेल अधीक्षक प्रीति यादव व जेलर श्री राजेश कुमार वर्मा, सहित अन्य जेल अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मा. जनपद न्यायाधीश श्री आशीष जैन, द्वारा जिला कारागार सीतापुर मे महिला बैरक, किशोर बैरक सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण कर बन्दियों से वार्ता की गयी। वार्तालाप के दौरान किसी भी बन्दी द्वारा निःशुल्क विधिक सेवा दिये जाने की प्रार्थना/आग्रह नही किया गया और न ही कोई अन्य समस्या बन्दियों द्वारा बताई गयी। मा. जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार में स्थित अस्पताल तथा पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गयी।
अतः मा. अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि ऐसे विचाराधीन बन्दी जो धारा-436ए सी.आर.पी.सी. का लाभ पाने के योग्य है, उनकी सूची प्रत्येक सप्ताह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करेंगें। निरीक्षण के दौरान श्री बृजेन्द्र कुमार अवस्थी, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल, श्री सुजीत बाजपेई डिप्टी चीफ तथा श्री अंकुर वर्मा, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउंसलि सिस्टम तथा सलीम अहमद, भी साथ मे मौजूद रहे तथा जिला कारागार में सभी व्यवस्था दुरूस्त पाई गयी। जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जेल लीगल एड क्लीनिक पर मौजूद पी.एल.वी. से उनके कार्यो के बारे में व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में पूछा गया तथा रजिस्टर जॉचे गये। इस दौरान जातीय आधार पर भेद-भाव से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में नही आया।