मछरेहटा (सीतापुर): शिक्षा के क्षेत्र में विकास खंड मछरेहटा का मान बढ़ाते हुए कंपोजिट यूपीएस उत्तरथोक की शिक्षिका श्रीमती रेणु बड़थवाल को राज्य स्तर पर ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
होमगार्ड परीक्षा एवं पासिंग आउट परेड की तैयारियों का प्रशासनिक निरीक्षण
NMMS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
दरअसल, लखनऊ में प्रदेश स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में जिन विद्यालयों के 5 या उससे अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए, उन विद्यालयों के शिक्षकों को इस विशेष सम्मान के लिए चुना गया था।
भारासेनी मंदिर से निकली भव्य कलशयात्रा। वासंती नवरात्र पर्व पर आस्था का उमड़ा जनसैलाब।
सीतापुर के टॉप-10 स्कूलों में शामिल
जनपद सीतापुर से कुल 10 विद्यालयों का चयन इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए किया गया, जिसमें विकास खंड मछरेहटा का कंपोजिट यूपीएस उत्तरथोक अग्रणी रहा। शिक्षिका श्रीमती रेणु बड़थवाल के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
