सीतापुर : सीतापुर के रिजर्व पुलिस लाइंस में 26 अप्रैल को प्रस्तावित भव्य पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को परेड ग्राउंड पर रिक्रूट महिला आरक्षियों की रिहर्सल आयोजित की गई, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने किया।

सीतापुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

निरीक्षण के दौरान एसपी ने टोलीवार मार्च-पास्ट का बारीकी से अवलोकन करते हुए महिला आरक्षियों के अनुशासन, टर्नआउट और कदमताल के तालमेल की सराहना की। उन्होंने इसे उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण का परिणाम बताया।

UP Board 10th 12 Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, कशिश-अंशिका-शिखा वर्मा बनीं टॉपर, एक ही स्कूल से चमकीं तीनों सितारे?

रिहर्सल के दौरान आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ का अभ्यास भी कराया गया, ताकि मुख्य समारोह में सभी औपचारिकताओं का सही ढंग से पालन हो सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा तकनीक, कानून की जानकारी और अनुशासन को अब वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का समय आ गया है। उन्होंने महिला आरक्षियों को ‘मिशन शक्ति’ जैसे अभियानों को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया।