UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई शहरों का पारा इतना चढ़ा हुआ है कि लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। रविवार को बांदा का तापमान जहां 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा वहीं प्रयागराज 45.7 डिग्री सेल्सियस पर तपा। प्रदेश के 40 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सोमवार यानी 27 अप्रैल को राजधानी लखनऊ का पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत की खबर आई है। मंगलवार यानी 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 से 28 अप्रैल को एक विक्षोभ आएगा। पहले दिन पश्चिमी, अगले दिन पूर्वी यूपी में सक्रिय होगा, जिससे हल्की बारिश, आंधी संभव है। ऐसे में पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा।

वैसे आज के लिए राजधानी लखनऊ समेत 35 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि शामिल हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज कुछ के लिए मौके तो कुछ के लिए होगा परीक्षा का समय, जानें सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

आठ जिलों में 44 डिग्री या ऊपर रहा तापमान

रविवार को प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं सात जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या इसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान रायबरेली के फुर्सतगंज में रहा। वहीं कानपुर शहर में 44.1 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 44, आगरा में 43.9, अलीगढ़ में 43.6 तापमान दर्ज किया गया। हमीरपुर में तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। लखनऊ में यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सीतापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, टैंकर पहुंचते ही पंप पर लगी लंबी कतारें

गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति

मौसम विभााग के मुताबिक हवा के निचले क्षोभमंडल में आ रही गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति बन रही है। अभी महाराष्ट्र के ऊपर प्रति चक्रवात की स्थिति भी बनी हुई है। यह सिस्टम गर्म हवा को यूपी की ओर धकेल रहा है। नतीजतन रविवार को हरदोई, प्रयागराज, बांदा, अलीगढ़ और फुर्सतगंज में लू की स्थिति रही है।