सीतापुर जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की कमी देखने को मिली। जैसे ही टैंकर पहुंचा, बाइक चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पंप परिसर में जाम की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन और पंप कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाइनें लगवाईं।

सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 7 केंद्रों पर 5952 अभ्यर्थी हुए शामिल

तय नियमों के अनुसार, प्रत्येक ग्राहक को 100 से 400 रुपये तक का पेट्रोल और 100 से 500 रुपये तक का डीजल दिया गया। पंप संचालक ने बताया कि टैंकर समय पर न पहुंचने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपूर्ति नियमित होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

सीतापुर में 589 सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, डीजी के.एस. प्रताप कुमार ने ली सलामी

पंप के मैनेजर के अनुसार, डीजल-पेट्रोल की कमी के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के निर्देशों के तहत ही बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर लाइन में लगाकर और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही वितरण किया जा रहा है। हालांकि, कतार में खड़े कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टैंकर समय पर आने के बावजूद पंप संचालक जानबूझकर वितरण में देरी करते हैं।