सीतापुर में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है। प्रशासन के अनुसार, जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5952 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा दे रहे हैं। सुबह से ही केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
सीतापुर में 589 सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, डीजी के.एस. प्रताप कुमार ने ली सलामी
परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है और अभ्यर्थियों की कई चरणों में जांच की जा रही है। उन्हें जूते, मोजे, घड़ी, चेन, अंगूठी सहित सभी धातु के सामान बाहर ही उतारने के बाद अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से चेकिंग की व्यवस्था भी की गई है।
सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारी लाइव फीड के जरिए हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।
