नॉलेज पार्क स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बीडीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम की रहने वाली ज्योति शर्मा पुत्री रमेश कुमार जांगड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मतृका निजी यूनिवर्सिटी में बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए है।